धार: ग्राम नवासा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन
Dhar, Dhar | Sep 21, 2025 ग्राम नवासा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन।धार के समीपस्थ ग्राम नवासा में स्वर्गीय ठाकुर करण सिंह राठौर की पुण्य स्मृति में पितृ पक्ष के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार शाम पाँच बजे भव्य समापन हुआ। कथा का मुख्य यजमान जसवंत सिंह राठौर (पूर्व सरपंच नवासा) रहे।