डीग: विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
Deeg, Bharatpur | Jul 19, 2026 स्थानीय विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को जिला अस्पताल डीग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी उपाध्याय के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।