बिल्हौर: डीसीपी पश्चिम ने राजमार्ग-91 पर अमिलिया कट का किया निरीक्षण, बीते दिन की सड़क दुर्घटना के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी द्वारा द्वारा सोमवार दोपहर 12:30 बजे बिल्हौर क्षेत्र स्थित थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर अमिलिया कट का सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात, कानपुर नगर एवं NHAI के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का जायजा लिया गया।