बालोद: नशे में धुत बेटे ने पूजा कक्ष की तलवार से मां-बाप पर किया वार, धार नहीं होने से बची जान; बालोद में करते हैं मजदूरी
Balod, Balod | May 5, 2026 बालोद जिले में नशे में धुत एक युवक ने अपने ही माता-पिता पर पूजा कक्ष में रखी तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल दंपती को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।