बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा में एक महिला ने गांव के दंपति पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी तमंचा व चाकू लेकर पहुंचे और खुलेआम धमकी दी। घटना के बाद से पीड़िता भयभीत है। उसने सीओ नवाबगंज से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस जांच की बात कह रही है।