सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने पटोरी गांव में छापेमारी कर चार वारंटी को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार वारंटी को भेजा गया न्यायालय
पटोरी गांव में शुक्रवार की सुबह बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुये चार वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चारों वारंटी को गिरफ्तार किया गया जिसे पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।