बड़ी सादड़ी उपखंड के जरखाना स्थित वीर तेजाजी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जाट समाज बड़ी सादड़ी चोखला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम से पहले खाकल बावजी देवरा से मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए।