सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर अस्पताल पहुंचकर विधायक भुलन सिंह मरावी का हाल जाना
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि विधायक मरावी टाइफाइड से पीड़ित हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका मनोबल दृढ़ बना हुआ है।