ललितपुर: जनपद में CM के संभावित दौरे से 2 दिन पूर्व कलेक्ट्रेट में जहाजपुर स्थित राम जानकी मंदिर के महंत बैठे धरने पर, मचा हड़कंप
जनपद में सीएम के 20 जून को होने वाले संभावित दौरे से पूर्व,गुरुवार दोपहर 12:00 बजे चिल-चिलाती धूप में सुमेरूगढ़ पर्वत स्थित राम जानकी मंदिर के महंत विश्राम दास मंदिर के आसपास खनन पट्टों को खारिज कराने एवं मंदिर की जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर के धरने पर बैठ गए। जिसके चलते अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। बरहाल महंत को मनाने का प्रयास जारी था।