सिकंदरा: शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुर गिरफ्तार
Sikandra, Jamui | May 22, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के जलैय दोस्तनी गांव में गुरुवार देर रात 11 बजे नवविवाहिता सोनम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका शेखपुरा जिले के कारे गांव निवासी जितेंद्र चौधरी की पुत्री थी, जिसकी शादी 20 फरवरी 2026 को पवन कुमार चौधरी से हुई थी।