🍋 झारखंड का छोटा सा जिला लोहरदगा, अब विदेशों में बिखेर रहा है अपने आम की मिठास! 🌍
लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित रोचो बरवाटोली गांव में जैविक तरीके से उगाए गए ग्रेड-ए आम्रपाली आम अब दुबई और इटली के बाजारों तक पहुंचेंगे। आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह सिर्फ आम की खेप नहीं, बल्कि लोहरदगा के किसानों की मेहनत, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता की एक बड़ी सफलता है। अब झारखंड का स्वाद विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।
🍋 लोहरदगा का आम, अब अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ!
#Lohardaga #Jharkhand #AmrapaliMango #OrganicFarming #Export #Dubai #Italy #ProudMoment #TeamLohardaga