कोरबा: कोरबा में बेकाबू हुई बोलेरो की चपेट में आए मासूम समेत दो लोग घायल, टक्कर के बाद भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़
Korba, Korba | May 28, 2026 कोरबा में बीती देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कहर बरपाया। बुधवारी बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।