बिलग्राम: मानीमऊ गांव के पास ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Bilgram, Hardoi | May 22, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के मानीमऊ गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने चल रही एक प्राइवेट बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए।