कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर तराई में मंगलवार की रात होली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद उस समय बढ़ा जब एक पक्ष ने दूसरे का खेत जोतने वाला हल होली में जलाने के लिए रख दिया। विरोध करने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।