उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आएगी तेजी
उधवा प्रखंड क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। लगातार पड़ रही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान किसान अब मानसून की पहली अच्छी बारिश से राहत महसूस कर रहे है। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तक बारिश हो रही थी।