सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के निगम कॉलोनी में चोरी, अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निगम कॉलोनी में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है, दरअसल निगम कॉलोनी के रहने वाले रवि शंकर शर्मा एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे,तभी घर में रखा सोने चांदी के जेवरात को सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है, उन्होंने शनिवार को लगभग 2:40 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है।