मांझी: बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, युवक को चाकू मारकर किया घायल, पटना रेफर
Manjhi, Saran | May 3, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदन साठ गांव में आई बारात में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें अख्तर अली के पुत्र अफजल अली को चाकू मार कर गंभीर से घायल कर दिया गया। घायल का प्राथमिक उपचार मांझी सी एच सी में किया गया। जहां से स्थिति नाजुक होने के कारण छपरा रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।