बेलदौर: नारद पुर चौक पर मोबाइल चोर समझकर युवक की पिटाई, बाद में मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के नारदपुर चौक पर एक युवक को मोबाइल चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा टोल फ्री नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम युवक को अपने साथ लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंची, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।