बलरामपुर: जिला अधिकारी ने कहा, प्राइवेट उर्वरक विक्रेता 10 बजे से 2 बजे तक खोलेंगे अपनी दुकान, नहीं तो होगी कार्रवाई
मंगलवार 1:00 बजे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने एवं किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु प्राइवेट दुकानदार अपनी दुकान 10:00 बजे से 2 बजे तक खोलेंगे एवं किसानों को जानकारी भी देंगे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी इफको के केंद्र प्रबंधक एवं ए आर को ऑपरेटिव मौजूद रहे।