Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

घर के बाहर से 6 साल के बच्चे का किडनैप : ढाई घंटे बाद स्कूल में पढ़ता हुआ मिला, पुलिस ने दर्जन भर CCTV कैमरों की सहायता से ढूंढा। जालोर में पुलिस ने करीब ढाई घंटे में किडनैप हुए 6 साल के बच्चे को ढूंढ निकाला। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर बच्चे तक पहुंची। जहां बच्चा सुरक्षित मिला। घटना मंगलवार सुबह 9.40 की है। मामला जालोर कोतवाली थाने क्षेत्र के गौरव पथ रोड़ का है। एक अज्ञात बाइक सवार युवक बच्चे को किडनैप करके ले गया था। पुलिस ने दर्जन भर सीसीटीवी की सहायता से बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा स्कूल में अपने बड़े भाई के साथ पढ़ते हुए मिला था। प्रत्यक्षदशी पड़ोसी रिंकु कुमारी ने बताया कि- जालोर के बड़ी बोल के बाहर गौरव पथ रोड़ पर स्कूल जाने के लिए तैयार होकर खड़े 6 साल का कुंज कुमार पुत्र उत्तम कुमार लोहार को कोई अज्ञात बाइक सवार किडनैप करके ले गया। लोगों ने देखा तो घर पर बच्चे की मां डिम्पल देवी को सूचना दी गई। जिसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने से एसआई पन्नालाल, एएसआई किशनाराम, रामुराम विश्नोई, कॉनिस्टेबल ओम प्रकाश, महेश कुमार व महिला कॉन्स्टेबल गंगा कंवर समेत पुलिस जाब्ता ने माता-पिता की सूचना पर जांच शुरू की। आसपास की दुकानों और घरों में लगे करीब दर्जन भर सीसीटीवी कैमरों खंगाले गए। सीसीटीवी में एक युवक बाइक पर बच्चे को बैठाकर लालपोल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिसकी तलाश करते हुए पुलिस करीब ढ़ाई घटें बाद जालोर के सिरे मंदिर रोड़ पर स्थित आदर्श स्कूल पहुंची। जहां बच्चा स्कूल में बड़े भाई के पास पढ़ाई करते हुए मिला। पुलिस बच्चे को स्कूल तक छोड़ने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही हैं। घटना के दौरान पुलिस को बड़ी पोल के बाहर लगे अभय कमाण्ड के सीसीटीवी खराब होने से बच्चे को स्कूल में छोड़ने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। हालांकि पुलिस निजी सीसीटीवी खंगाल कर बच्चे तक पहुंची और छोड़ने वाले युवक की तलाश कर रही हैं।

Jalor, Jalor | Jul 28, 2026

MORE NEWS

पंचायतीराज में ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग : जालोर में भैराराम चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन, जनआधार सर्वे पर उठाए सवाल, कहा शिक्षा विभाग के शालादर्पण, पीएसपी और यूडाईस के प्रमाणित वर्गवार डेटा को बनाया जाए आरक्षण निर्धारण का आधार, तभी अन्य पिछड़ा वर्ग की वास्तविक आबादी के अनुरूप मिलेगा न्याय और उचित प्रतिनिधित्व...?

अमृत देवासी हत्याकांड के दूसरे दिन भी धरना जारी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन : जालोर में स्वर्गीय अमृत देवासी हत्याकांड में दोषियों की गि#रफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शेष आरोपियों की शीघ्र गि#रफ्तारी और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में तीन वर्ष बाद भी सभी आरोपियों की गि#रफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की गई।