नावकोठी: नावकोठी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणन नहीं हो रहा, सर्वर ठप
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण में समस्या उत्पन्न हो गई है। सर्वर ठप रहने से लोग बैरंग वापस घर लौट रहे हैं। लोगों ने बताया कि एक तरफ सरकार निश्चित तिथि के अंदर जीवन प्रमाणीकरण को लाजमी करार दिया है। तो वहीं सर्वर ठप रहने के कारण लाभुकों को भारी परेशानी का सामना है। लोगों ने प्रशासन से इसमें सुधार की मांग की है।