नावकोठी: नावकोठी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की कर रहे मांग
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं होने से लोगों का जीना दुभर हो गया है। सड़क पर यातायात और आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा है। दिनभर लोग घरों में दुबके नजर आए। छोटे बच्चे और वृद्ध जनों को भी काफी परेशानी का सामना है। बैंक कार्यालय बाजार में भी ठंड का असर देखा गया।