हाथरस: युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पी.सी. बागला इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया
पी.सी. बागला इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद हाथरस की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मौजूद रहीं। लोक नृत्य, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, ओडिशा नृत्य, लोकगीत, सितार वादन बांसुरी वादन आदि निर्धारित विधाओं में जनपद के कलाकारों द्वारा प्रतिभा किया गया।