मांझी: हरियाणा से लापता प्रेमी युगल बरामद, मांझी पुलिस ने किया बरामद
Manjhi, Saran | May 22, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुए प्रेमी युगल को मांझी पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। जिसके बाद दोनों को मांझी लाया गया जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पुरी की जा रही है। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी पेसे से ऑटो चालक है जो अक्सर उसके घर के रास्ते से गुजरा था और अपना मोबाइल नंबर लिखकर गिरा देता था। इस नंबर से बातचीत के दौरान प्रेम में बदल गया।