पलिया: क पलिया में बड़ी लापरवाही उजागर, घायल इलाज के लिए पहुंचे लेकिन डॉक्टर मिले नदारद, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल एक युवक जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। युवक ने खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी का वीडियो बनाकर आज सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया पर किया वायरल।