भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने मेरठ में भूमि संरक्षण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन ने विभाग पर किसानों के भूमि सुधार के लिए आए लगभग एक करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में किसान कमिश्नरी चौराहे पहुंचे और मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव किया।