ठेठईटांगर: पेयजल और सड़क समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिप सदस्य को सौंपा ज्ञापन
ठेठईटांगर पश्चिमी क्षेत्र के जिप सदस्य अजय एक्का ने गुरुवार को 1 बजे बाघचट्टा और पाईकपारा पंचायत के कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने सड़क और पेयजल संकट की जानकारी दी। खम्हानटोली के लोगों ने बताया कि पानी की व्यवस्था नहीं होने से नदी और चुंवा का पानी पीना पड़ रहा है। अजय एक्का ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।