पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना पर दिए गए बयान को पाखंड बताया
गुरुवार को जदयू मुख्यालय में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना पर दिए गए बयान को पाखंड करार देते हुए कहा-जातीय गणना के विषय पर कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है.