जखनिया: बिजली संकट पर भड़का जनाक्रोश, जखनिया में लो वोल्टेज और कटौती से परेशान जनता, डीएम ने एसडीओ को तलब किया
गाजीपुर के जखनिया क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। लो वोल्टेज, टिपिंग और अनियमित बिजली कटौती से परेशान लोगों की आवाज आज तहसील दिवस में जोरदार तरीके से उठी। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज और भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने तहसील दिवस में DM को पत्रक सौंपा और बिजली विभाग की...