बिजधरी थाना परिसर में सरस्वती पूजा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने की। पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी सोमवार शाम करीब 04 बजे मिली।