मिलक: थाना शहजादनगर क्षेत्र के बंदरों वाले बाग के पास 2 बाइकों की टक्कर में 1 बाइक सवार युवक की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
Milak, Rampur | Mar 27, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र के बंदरों वाले बाग के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है।