मिलक: मिलक पुलिस ने परोता गांव से चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Milak, Rampur | Mar 23, 2024 मिलक कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चोरी के मुक़द्दमें में वांछित चल रहे अभियुक्त को परोता गाँव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने वांछित अभियुक्त को जेल भेज दिया है। थाना मिलक पुलिस ने बताया कि मुकद्दमा अपराध संख्या 254/13 में वांछित था। वांछित अभियुक्त को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।