मिलक: मिलक छेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत व 8 लोग हुए घायल
Milak, Rampur | Mar 24, 2024 दिल्ली-लखनऊ के एनएच-24 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। सीओ मिलक ने बताया कि डंपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है तथा घायलों को इलाज के लिए मिलक सीएचसी में भर्ती कराया गया है।