बरेली: सीबीगंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बीमार पशुओं के इलाज के लिए दिए निर्देश
सीबीगंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बीमार पशुओं के इलाज के दिए निर्देश।नगर आयुक्त संजीव कुमार मोर्या ने निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पशुओं को समय पर चारा देने, वर्षा से बचाव की व्यवस्था और बीमार पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के निर्देश दिए।