बरेली: सावन के आखिरी सोमवार को बारिश में बड़ा हादसा, दो कांवड़िए पशुपतिनाथ मंदिर के पास गहरे नाले में गिरे
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार को हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। जगह-जगह जलभराव और नाले उफान पर आ गए। इसी बीच पशुपतिनाथ मंदिर के पास जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़िए बाइक समेत 10 फीट गहरे नाले में गिर गए।सुभाषनगर निवासी शिशुपाल और अशोक को सड़क पर भरे पानी के कारण नाले का अंदाजा नहीं हुआ और हादसा हो गया।