सासनी: गांव खोरना में बीती रात रास्ते में चलते समय 1 युवती को सांप ने काटा, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Sasni, Hathras | Aug 20, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव खोरना में बीती रात रास्ते में चलते समय एक युवती को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों द्वारा युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई युवती का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है ।