अनूपपुर: जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब पैकरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिले के मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध शराब की पैकारी अपने चरम पर पहुंच गई है। गाँव-गाँव तक इसकी पैठ बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान देने के बजाय मानो गहरी नींद में हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होते देखी जा सकती है।