बांधवगढ़: कोहका 47 से 24 वर्षीय महिला लापता, कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका 47 से एक 24 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोहका 47 निवासी पूजा बैगा, पति दीपक बैगा, बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने कोतवाली थाना में इसकी सूचना दी।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।