मंझनपुर: चक हिंगुई में 9 साल के बच्चे की पिटाई का आरोप, घायल अवस्था का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप
करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव में 9 वर्षीय बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित की मां गुड़िया पत्नी निजाम ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।