दुधि: महरीकला गांव में करैत सांप ने पांच वर्षीय बालक को सीने में काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में सर्पदंश से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार महरीकला गांव में 5 वर्षीय रोहित पुत्र सुरेंद्र बैगा अपने परिजनो के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया हुआ था।इसी दौरान बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे विषैले करैत सर्प ने उसके सीने पर काट लिया।सर्प के काटते ही बालक शोर मचाने लगा।