आरा: पियानिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वन विभाग के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को टक्कर मारी, जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2024 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वन विभाग के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रह गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।