गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग ने उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे वैसे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि शराब के नशे में थे। गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज मंगलवार को शाम 6 बजे दी।।