सूरजपुर: लटोरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की लड़ाई में 3 माह के मासूम की हुई मौत
लटोरी चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ते-लड़ते पास में लेटे अपने 3 माह के मासूम बच्चे के ऊपर गिर पड़े। हादसे में बच्चे को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।