केराकत: गद्दी गांव के थाना क्षेत्र में सोलर बैटरी में धमाका, कई घरों को हुआ नुकसान, लोग बाल-बाल बचे
जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी गांव के देवनाथपुर पुरवा में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सोलर ऊर्जा बैटरी में हुए जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भैयालाल दुबे के घर में लगी बैटरी अचानक फट गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ। विस्फोट की ता