राघोगढ़: विजयपुर थाना क्षेत्र के एक आदतन अपराधी को कलेक्टर ने आदेश जारी कर 6 माह के लिए जिला बदर किया घोषित
Raghogarh, Guna | Jul 10, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने एक आदतन आरोपी को जिला बदर घोषित किया है। 9 जुलाई को जारी किए आदेश में कलेक्टर ने राघोगढ़ तहसील के विजयपुर थाना क्षेत्र के आदतन आरोपी लक्ष्मी नारायण अहिरवार को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया है। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की गई है।