राघोगढ़: रुठियाई रेलवे स्टेशन पर कोटा इटावा एक्सप्रेस ट्रेन में सो रहे यात्री का मोबाइल हुआ चोरी, थाने में की शिकायत
गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। फरियादी यात्री सोनू ओझा ने जीआरपी थाना में पुलिस को बताया, कोटा इटावा एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच में कोटा से रुठियाई की आ रहा था। नींद आने पर सो गया। सुबह 4 बजे ट्रेन रुठियाई स्टेशन पहुंची, तो कोई अज्ञात चोर मेरा मोबाइल चुरा कर ले जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।