मेरठ: मेरठ में हापुड़ रोड पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Meerut, Meerut | Sep 3, 2026 मेरठ के हापुड़ रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।