जबलपुर: गोहलपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर चाकूबाजी, युवक घायल, मामला दर्ज
शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। गोहलपुर के रहने वाले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पीड़ित युवक, जो गन्ने के रस की दुकान पर काम कर कर अपना जीवन यापन करता है, काम से लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रास