राठ: जुगियाना इलाके के युवक पर ई-रिक्शा चोरी करने और बेचने का आरोप, कोतवाली में दी गई तहरीर
Rath, Hamirpur | May 23, 2026 राठ कस्बे के जुगियाना इलाके के निवासी एक युवक ने इलाके के ही एक व्यक्ति पर उसके ई रिक्शा को चोरी करने तथा उसे बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।