केराकत: औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर रामदेवपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से आशा कार्यकत्री की हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के मेहनाज थानाक्षेत्र के सिधौना गांव निवासी अनित खैरवार की पत्नी 45 वर्षीय परमशीला अपने मायके बरामनपुर में रहती है। वह आशा कार्यकर्ती के साथ ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थी जिसका लेन देन बंधन बैंक चंदवक से होता है। वह चंदवक आयीं थी। वापस घर जाते समय दोपहर में रामदेवपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।